लाहौल घाटी में भारी हिमपात

मनाली, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल एवं स्पीति की लाहौल घाटी का सपंर्क एक बार फिर भारी हिमपात के कारण शेष दुनिया से कट गया है।

उपायुक्त रितेश चौहान ने शनिवार को किलोंग के जिला मुख्यालय से आईएएनएस से फोन पर कहा, "इस इलाके में हाल के हिमपात की वजह से लाहौल घाटी का संपर्क शेष दुनिया से कट गया है।"

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में पूरे जिले में सामान्य से भारी हिमपात हुआ है।

उन्होंने कहा, "हिमपात के बाद रोहतांग दर्रा बंद हो जाने की वजह से घाटी का मनाली की ओर से जाने वाला सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है। अब, दर्रे के दोबारा जल्दी खुलने की संभावना नहीं है।"

भारी हिमपात के बाद 10 नवंबर से 24 दिन के लिए बंद रहा रोहतांग दर्रा (13,050 फीट) तीन दिसम्बर को खुला था, लेकिन अब फिर यह मार्ग बंद हो गया है।

'जरनल रिजर्व इंजीनियरिंग फोर्स' (जीआरईएफ) के '38 टास्क फोर्स' के कमांडर एस. के. दून का कहना है कि अब दर्रे से जाने वाला रास्ता दोबारा खोलना आसान नहीं है। जीआरईएफ रोहतांग दर्रे से गुजरने वाले मनाली-लेह मार्ग की देख-रेख करने वाले सीमा सड़क संगठन की इकाई है।

उन्होंने कहा, "ऊपरी इलाके में कठोर जलवायु स्थितियां होने की वजह से रोहतांग दर्रे से गुजरने वाले मार्ग का दोबारा शुरू होना आसान नहीं है।"

शिमला स्थित मौसम विज्ञान कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि पूरे लाहौल एवं स्पीति जिले में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 से नौ डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+