बुश को धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले भारतीय को जेल

वाशिंगटन, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। अमेरिका के एक न्यायालय ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के एक पूर्व छात्र को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश को धमकी भरा ई-मेल भेजने के लिए 57 महीनों की कैद की सजा दी है।

जिला न्यायाधीश जेम्स टी.मूडी ने शुक्रवार को बुद्धि (38 वर्ष) को सजा सुनाई। उसे वर्ष 2006 में गिरफ्तार किया गया था। उसे तत्कालीन राष्ट्रपति बुश, उपराष्ट्रपति डिक चेनी और उनकी पत्नियों तथा रक्षा मंत्री डोनाल्ड रम्सफेल्ड को धमकी देने का दोषी ठहराया गया।

बुद्धि को इमारतों को बम विस्फोट या आग लगाकर उड़ाने की धमकी देने का भी दोषी ठहराया गया। बुद्धि को एक जूरी ने जून 2007 में कुल 11 अभियोगों में दोषी ठहराया था। पर्डयू विश्वविद्यालय के पूर्व पीएचडी छात्र को तीन अतिरिक्त वर्ष एक अधिकारी के निरीक्षण के तहत भी बिताने होंगे।

बहरहाल वह अगले 10 दिनों के भीतर शिकागो के न्यायालय में अपील कर सकता है। बुद्धि अप्रैल 2006 से जेल में है। इस अवधि को भी उसकी सजा से घटाने की संभावना है। मामले की जांच अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने की थी।

मुकदमे के दौरान बुद्धि ने अपने वकील को हटा दिया और खुद अपनी पैरवी की। उसने मुकदमे के अनुचित होने का दावा किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+