लो फ्लोर डीटीसी बस में आग लगी
दिल्ली में पिछले 17 दिनों में लो फ्लोर बस में आग लगने की यह चौथी घटना है। शनिवार को जिस बस में आग लगी वह बदरपुर बार्डर से गुड़गांव के बीच चलती थी।
यह हादसा सुबह 9.20 बजे प्रह्लादपुर इलाके के समीप हुआ। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू करने के लिए विभाग के दो दस्ते भेजे गए थे। उन्होंने कहा कि हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ।
दिल्ली सरकार ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications