योजनाओं के क्रियान्वयन में हो रही गड़बड़ियों से सोनिया निराश
उत्तर प्रदेश कांग्रेस इकाई के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने शनिवार सुबह ऊंचाहार में संवाददाताओं को बताया "रायबरेली का दो दिवसीय दौरा कर रही सोनिया गांधी केंद्रीय योजनाओं के हालात पर अवाक रह गईं। पहले दिन उन्हें औचक निरीक्षण में राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना , दोपहर का भोजन, राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना के क्रियान्वयन में लगभग हर गांव में गड़बड़ियां मिलीं। इस बाबत उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तलब किया है।"
सिंह बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने शुक्रवार को करीब 15 गांवों का औचक निरीक्षण किया था लेकिन ज्यादातर गांवों के हालात से वह संतुष्ट नहीं दिखीं। उन्होंने कहा कि शनिवार दोपहर जिला निगरानी एवं अनुश्रवण समिति की बैठक में वह जिलाधिकारी और जिले भर के सभी जन प्रतिनिधियों के समक्ष केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वन में हो रही गड़बड़ियों का मुद्दा उठाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications