नौका दुर्घटना में 5 की मौत
गोगरी अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) शोभेन्द्र कुमार चौधरी ने शनिवार को बताया कि आज नदी से दो और महिलाओं के शव निकाले गए। उन्होंने बताया कि अब तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि एक व्यक्ति लापता है जिसकी तलाश जारी है। चौधरी के मुताबिक हादसे में मारे गए सभी लोग पमारी राय गांव के थे।
यह हादसा शुक्रवार शाम गंगा नदी के बौरना तट पर हुआ। पुलिस के अनुसार पमारी राय गांव के 24-25 मजदूर नाव पर सवार होकर बहियार जा रहे थे तभी बीच नदी में नाव पलट गई। दुर्घटना का कारण उसमें क्षमता से अधिक लोगों का सवार होना बताया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications