अमेरिकी 'सुपरमॉम' ने 19वें बच्चे को जन्म दिया

चिकित्सकों का कहना है कि मिशेल की सेहत ठीक है। मिशेल और उनके पति जिम बॉब दो महीने पहले ही दादा-दादी बने थे।
दोनों की शादी लगभग 25 वर्ष पहले हुई थी। शुरुआत में इन लोगों ने परिवार नियोजन का तरीका अपनाया लेकिन बाद में उन्होंने यह मानना शुरू कर दिया कि भगवान इस बात का फैसला करेंगे कि उनके कितने बच्चे होंगे।
महत्वपूर्ण बात यह है कि मिशेल और जिम के सभी 19 बच्चों के नाम अंग्रेजी के 'जे' अक्षर से ही शुरू होते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications