प्रवीण महाजन कोमा में

प्रवीण के भाई प्रकाश महाजन ने बताया कि उनकी हालत चिंताजनक हैं। उच्च रक्तदाब की शिकायत के बाद प्रवीण को शुक्रवार रात थाणे के ज्युपिटर अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रवीण को एक अदालत ने स्वास्थ्य के चलते दो सप्ताह पहले नासिक जेल से पैरोल पर रिहा किया था। पैरोल की अवधि शनिवार को समाप्त हो रही है। प्रवीण को मुंबई की एक अदालत ने दिसम्बर 2007 में दोषी करार दिया था। प्रवीण पर 22 अप्रैल 2006 को वर्ली में अपने बड़े भाई प्रमोद महाजन की उनके ही घर में गोली मारकर हत्या करने का आरोप था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications