दो छात्राओं को गोली मारी, एक की मौत (लीड-1)

मुजफ्फरनगर, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शनिवार को एक छात्र ने एक कॉलेज परिसर में घुसकर सरेआम दो छात्राओं को गोली मार दी, जिसमें से एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दूसरी छात्रा का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रवीण कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि घटना शहर के एस.डी. कॉलेज में हुई, जहां पहले से घात लगाए बैठे एक छात्र ने शनिवार सुबह गृह विज्ञान विभाग के बाहर प्रयोगात्मक परीक्षा देने आई नीलम (20) को देशी तमंचे से गोली मार दी। इस दौरान छात्रा को बचाने के प्रयास में उसकी सहेली जयमाला (20) को भी गोली लग गई। घटना के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार हो गया।

कुमार के मुताबिक नीलम की मेरठ मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि जिला अस्पताल में भर्ती जयमाला की हालत सामान्य बताई जा रही है।

इस बीच पुलिस अधीक्षक (शहर) राजीव मलहोत्रा ने बताया कि नीलम के परिजनों ने भारतवीर नाम के एक युवक के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। परिजनों का आरोप है कि भारतवीर ने ही इस घटना को अंजाम दिया है और पिछले काफी समय से वह नीलम को आते-जाते रास्ते में और फोन पर लगातार परेशान कर रहा था।

मलहोत्रा के मुताबिक भारतवीर भोपा इलाके का रहने वाला है और फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे की वजहों की जांच की जा रही है।

आरोपी एस.डी. कालेज का छात्र बताया जाता है। हालांकि शुरुआत में एसएसपी ने उसे पास के दूसरे कालेज के छात्र बताया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+