'नहीं बदला पाक का रवैया, घुसपैठ जारी'

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "पाकिस्तान लगातार आतंकवादियों की घुसपैठ को जारी रखे हुए है। उसके रवैये में कोई बदलाव नहीं आया, घुसपैठ जारी है।" पिल्लई ने कहा कि अलगाववादियों से वार्ता जारी रहगी। केवल वार्ता ही सभी समस्याओं को हल करने का रास्ता है।
केंद्रीय गृह सचिव दो दिन के दौरे पर शुक्रवार को राज्य में पहुंचे। सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications