इस वर्ष छठी बस में लगी आग, डीटीसी की मुश्किलें बढ़ी (लीड- 2)
डीटीसी की लो-फ्लोर बस में आग लगने की पहली घटना सुबह 9.20 बजे दक्षिणी दिल्ली में प्रह्लादपुर इलाके के समीप हुई। शनिवार को जिस बस में आग लगी वह बदरपुर बार्डर से गुड़गांव के बीच चलती थी।
जबकि दूसरी घटना लगभग 12 बजे पूर्वी दिल्ली में अक्षरधाम फ्लाइओवर के समीप हुई। डीटीसी की यह बस करोल बाग से नोएडा के बीच चलती थी।
नोएडा-करोल बाग रूट पर चलने वाली बस के चालक ने बताया, "जलने की गंध आने के बाद बस अचानक धुएं से भर गई। सभी यात्री सुरक्षित बस से बाहर निकल गए।" दिल्ली सरकार ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। इस वर्ष अब तक डीटीसी की छह बसों में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जो निम्न है :
दिसम्बर 12 : दक्षिण दिल्ली के प्रह्लादपुर के समीप लो-फ्लोर बस में आग
दिसम्बर 12: पूर्वी दिल्ली के अक्षरधाम फ्लाईओवर के समीप लो-फ्लोर बस में आग
दिसम्बर 3 : पश्चिमी दिल्ली के मोतीनगर में लो-फ्लोर बस में आग
नवम्बर 30 : मध्य दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल के समीप लो-फ्लोर बस में आग
नवम्बर 26 : पूर्वी दिल्ली में डीटीसी की स्कूल बस में आग
मार्च 30 : राम मनोहर लोहिया अस्पताल के समीप लो-फ्लोर बस में आग
इंडों-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications