आतंकवादियों के निशाने पर संयुक्त राष्ट्र : मून
अल्जीरिया में 11 दिसंबर, 2007 को बम विस्फोट में मारे गए 15 कर्मचारियों को संयुक्त राष्ट्र ने शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मून ने एक बयान में कहा, "आज हम यहां अपने उन साथियों को याद करने के लिए एकत्रित हुए हैं जिन्हें हमने दो साल पहले आज के ही दिन बम हमले में खो दिया था।"
उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वह सुरक्षा विभाग के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications