जम्मू क्षेत्र को अलग राज्य का दर्जा देने की मांग
जेएसएम के अध्यक्ष विरेंद्र गुप्ता ने संवाददाताओं से कहा, "तेलंगाना के अलग राज्य बनने की संभावना के बाद हम महसूस करते हैं कि जम्मू एवं कश्मीर को पुनर्गठित करने का यह सही समय है। जम्मू क्षेत्र को अलग राज्य का दर्जा प्रदान किया जाय।"
गुप्ता ने कहा कि विभाजन अनिवार्य हो गया है क्योंकि भौगोलिक, भाषायी और सांस्कृतिक अधार पर राज्य के तीनों क्षेत्रों में कोई समानता नहीं है।
गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार को जम्मू के लोगों की वास्तविक हकीकत और आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर जम्मू क्षेत्र को अलग राज्य का दर्जा देने की घोषणा करनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications