दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 190 मामले सामने आए
स्वाइन फ्लू की नोडल अधिकारी अंजना प्रकाश ने आईएएनएस को बताया, " दिल्ली में शनिवार को स्वाइन फ्लू के 190 मामले सामने आए जिसमें 109 बच्चे शामिल हैं। राज्य में स्वाइन फ्लू के कुल मामलों की संख्या 7,209 तक पहुंच गई है।"
उन्होंने कहा कि राज्य में अब तक 4,244 बच्चों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।
गौरतलब है कि राज्य में अभी तक स्वाइन फ्लू से 39 लोगों की मौत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications