दिल्ली में डेंगू के मामलों में कमी
स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "राजधानी में शनिवार को डेंगू से संबंधित कोई मामला सामने नहीं आया। ठण्ड के बढ़ने से डेंगू के मामलों में कमी हो रही है।"
दिल्ली में इस साल डेंगू से अब तक तीन मौते हुई हैं। डेंगू की वजह से एक 45 वर्षीय व्यक्ति सहित 15 वर्षीय किशोर और 10 साल के बच्चे की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications