प्रवीण महाजन की हालत काफी गंभीर (लीड-1)
अस्पताल की ओर से इस बारे में कहा गया है कि उसे जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है और वह जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है।
प्रवीण के भाई प्रकाश महाजन ने बताया कि उसे शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे थाणे के ज्युपिटर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। उसने थकान, सिर दर्ज और चक्कर आने की शिकायत की थी।
प्रवीण को एक अदालत ने दो सप्ताह पहले नासिक जेल से पैरोल पर रिहा किया था। पैरोल की अवधि शनिवार को समाप्त हो रही है। वह वहां आजीवन कारावस की सजा काट रहा है।
अस्पताल की ओर से जारी एक मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि वर्तमान में उसे जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है और उसकी हालत काफी गंभीर है। डॉक्टरों की एक टीम उस पर नजर रखी हुई है।
प्रवीण को मुंबई की एक अदालत ने दिसम्बर 2007 में दोषी करार दिया था। प्रवीण पर 22 अप्रैल 2006 को वर्ली में अपने बड़े भाई प्रमोद महाजन की उनके ही घर में गोली मारकर हत्या करने का आरोप था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications