झारखण्ड में चौथे चरण के चुनाव में 60 प्रतिशत मतदान (लीड-2)

झारखंड के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार सिन्हा ने यहां संवाददाताओं को बताया, "चौथे चरण के दौरान लगभग 59 प्रतिशत मतदान हुआ। 14 सीटों में से पांच सीटों पर 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। बहरागोरा सीट पर सबसे अधिक 71 प्रतिशत मतदान हुआ।"

झारखंड पुलिस के प्रवक्ता वी.एच.देशमुख ने आईएएनएस को बताया, "हम शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने में सफल हुए हैं, जबकि अधिकांश सीटें नक्सल प्रभावित इलाकों में स्थित हैं। इन सीटों पर अच्छा मतदान हुआ है। हमने मतदान अधिकारियों और मतदाताओं, दोनों के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए थे।"

सुरक्षा बलों ने तोरपा और घटशिला में बारूदी सुरंगों को बरामद कर मतदान में बाधा पहुंचाने की नक्सलियों की कोशिश को नाकामयाब कर दिया। गुमला में नक्सलियों ने एक पोलिंग पार्टी पर गोलीबारी शुरू कर दी, लेकिन सुरक्षा बलों द्वारा जवाबी कार्रवाई किए जाने के बाद वे नक्सली भाग खड़े हुए।

इन 14 सीटों में बहरागोरा, घटशिला, पोटका, इचागढ़, मझगांव, मनोहरपुर, तोरपा, सिसई, चक्रधरपुर, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा और लोहरदगा शामिल हैं।

इन 14 सीटों में से 12 सीटें अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

चौथे चरण के दौरान कुल 233 उम्मीदवार मैदान में थे और 2,462,850 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चौथे चरण के दौरान मुख्य उम्मीदवारों में जेल में बंद पूर्व मंत्री एनोस एक्का झारखण्ड पार्टी (जेपी) के टिकट पर सिमडेगा और कोलेबिरा से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस की झारखंड इकाई के प्रमुख प्रदीप बालमुचू घटशिला से दोबारा निर्वाचित होने के लिए मैदान में हैं। इसके अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री सुधीर महतो झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के टिकट पर इचागढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं।

चौथे चरण के दौरान सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए थे। इनमें छह हेलीकाप्टरों को शांतिपूर्ण मतदान के लिए तैनात किया गया था।

दो मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया की निगरानी निर्वाचन आयोग सीधे वेब कैमरे के माध्यम से कर रहा था।

ये दोनों मतदान केंद्र पोटका विधानसभा क्षेत्र में थे। झारखण्ड के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया, "अनुभव हासिल करने के लिए पहली बार ऐसी व्यवस्था की गई थी।"

इन मतदान केंद्रों की रांची स्थित राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय और नई दिल्ली स्थित मुख्यालय से एक साथ निगरानी की जा रही थी।

कुमार ने कहा कि 18 दिसम्बर को पांचवें चरण के मतदान के दौरान आयोग अधिक मतदान केंद्रों की लाइव निगरानी में सक्षम होगा।

पांचवें चरण में राज्य की 81 में से 14 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इनमें अधिकांश नक्सलियों के प्रभाव वाले इलाके में हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+