तेलंगाना का मतलब हर जगह राज्य नहीं : प्रणब
24 उत्तरी परागना जिले में पत्रकारों से बातचीत में मुखर्जी ने कहा कि तेलंगाना की मांग काफी पुरानी थी और इसका मतलब यह नहीं हर जगह नए राज्यों का गठन किया जाए।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने संकेत दिया था कि एक राज्य के गठन के लिए कई चरणों से गुजरना पड़ता है और तेलंगाना का मामला अभी शुरुआती चरण में है।
मुखर्जी का यह बयान उस समय आया है जब पूरे देश में अलग राज्य की मांग के लिए आंदोलनों को ताजा हवा मिला हुआ है।
उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को कहा था कि वह राज्य को तीन टुकड़ों में बांटने के लिए सहमत है और इस बारे में अंतिम फैसला केंद्र को करना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications