उपराष्ट्रपति ने खुदाबख्श पुस्तकालय के कार्यक्रम में भाग लिया
इसके पूर्व उपराष्ट्रपति पटना हवाई अड्डे पर वायुसेना के विशेष विमान से पहुंचे, जहां राज्य के मुख्यमंत्री नितीश कुमार तथा राज्यपाल देवानंद कुंवर ने उनकी अगुवाई की। इस मौके पर उपराष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया गया।
इसके बाद कुछ समय राजभवन में बिताने के बाद उपराष्ट्रपति सीधे खुदाबख्श पुस्तकालय पहुंचे जहां वह कार्यक्रम में शामिल हुए।
इधर, खुदाबख्श पुस्तकालय के निदेशक डॉ. इम्तियाज अहमद ने बताया कि इस पुस्तकालय का इतिहास काफी गौरवपूर्ण रहा है। यहां पूर्व राष्ट्रपति ए़ पी. जे. अब्दुल कलाम, ज्ञानी जैल सिंह, शंकर दयाल शर्मा और आर. वेंकटरमन आ चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications