लुधियाना में बिहार के कामगारों को बैंक से मिलेगी मजदूरी
श्रम संसाधन विभाग के प्रधान सचिव ब्यास जी ने शनिवार को बताया, "लुधियाना में बिहार के कामगारों के साथ स्थिति अब सामान्य हो चुकी है। लुधियाना में स्थिति का जायजा लेने गए श्रम विभाग के दोनों अधिकारी वापस लौट आए हैं तथा उन्होंने अपनी रिपोर्ट भी शुक्रवार को सौंप दी।"
प्रधान सचिव ने दोनों अधिकारियों संयुक्त श्रमायुक्त आऱ पी़ मंडल और उप श्रमायुक्त अमरकांत सिंह की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि लुधियाना के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जिन कॉलोनियों में बिहार के कामगार रह रहे हैं वहां उनकी सुरक्षा के मद्देनजर थानों की स्थापना की जाएगी।
लुधियाना के अधिकारियों ने श्रम अधिकारियों को यह भी आश्वासन दिया है कि कारखानों के मालिकों को भी निर्देश दिया गया है कि इन कामगारों को वेतन का भुगतान नकद न कर वे बैंकों के माध्यम से करें। इसके लिए कामगारों का बैंकों में बिना किसी जमा राशि के खाता खोलने की बात कही गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications