टीआरएस ने हैदराबाद में 'विजय रैली' आयोजित की
सैकड़ों की संख्या में टीआरएस के कार्यकर्ताओं ने रैली में हिस्सा लिया। रैली की शुरुआत टीआरएस अध्यक्ष के.चंद्रशेखर राव के आवास से हुई।
रैली में हिस्सा ले रहे लोगों के हाथों में राव और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तस्वीरें देखी गई। ये सभी 'जय तेलंगाना' का नारा लगा रहे थे।
तेलंगाना भवन में रैली को संबोधित करते हुए पार्टी नेता और पूर्व मंत्री एन.नरसिम्हा रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना क्षेत्र की जनता सोनिया गांधी का शुक्रिया अदा करती है क्योंकि उन्होंने काफी अर्से से लंबित मांग को स्वीकार किया।
रेड्डी ने कहा कि अब कोई भी तेलंगाना को राज्य बनने से रोक नहीं सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications