कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अभियान की अगुवाई करेगा हरियाणा
चण्डीगढ़, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ अपने अभियान के तहत हरियाणा के अधिकारियों ने 114 अल्ट्रासाउंड मशीनों को जब्त कर लिया है और 245 अल्ट्रासाउंड केंद्रों का पंजीकरण स्थगित व रद्द कर दिया है।
'प्री-नेटल डायग्नॉस्टिक टेक्नीक' (पीएनडीटी) कानून के विविध प्रावधानों का उल्लंघन होने की वजह से इनका पंजीकरण स्थगित या रद्द कर दिया गया है।
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री गीता भूकाल का कहना है, "हरियाणा सरकार कन्या भ्रूण हत्या रोकने के प्रति संकल्पबद्ध है। मशीनों को जब्त करने और पंजीकरण रद्द करने के अलावा अब तक कन्या भ्रूण हत्या या लिंग निर्धारण परीक्षण में लिप्त रहने वाले करीब 15 चिकित्सकों और अन्य लोगों को पीएनडीटी कानून के तहत आरोपी बनाया गया है।"
उन्होंने कहा, "सभी संबंधित अधिकारियों को पीएनडीटी कानून का उल्लंघन करने वाले स्वास्थ्य केंद्रों को पकड़ने के लिए छापे डालने के पहले से सक्रिया रवैया अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications