दक्षिणी वजीरिस्तान में पाक सेना के अभियान पूरा, 25 आतंकी ढेर (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक गिलानी ने लाहौर में शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि दक्षिणी वजीरिस्तान में अभियान कामयाब रहा है और अब पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल अब ओरकजई कबायली क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ नया मोर्चा खोलेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वात घाटी में भी सेना का अभियान सफल रहा है और विगत 10 सप्ताह में बेघर हुए दो लाख लोग स्वात और मलकंद लौट चुके हैं।
सेना के आंकड़ों में कहा गया है कि इसी वर्ष अक्टूबर के मध्य से आरंभ हुए गए अभियान में लगभग 600 आतंकवदी मारे गए। इस दौरान 80 सैनिकों की भी मौत हुई।
रिपोर्टों में कहा गया कि शनिवार सुबह हुई झड़पों में खबर कबायली एजेंसी में कम से कम 10 आतंकवादी मारे गए। कुर्रम कबायली इलाके में 15 आतंकवादी मारे गए और 17 घायल हुए।
'जियो न्यूज' के अनुसार कुर्रम में लड़ाई में तीन सैनिकों की मौत हुई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हुए।
एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि हंगू जिले में तलाशी अभियान में कम से कम 46 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और हथियार जब्त किए गए। पाकिस्तानी सेना ने खबर और कुर्रम इलाकों में नवंबर से अभियान चला रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications