पाकिस्तान के कबायली इलाके में 25 आतंकवादी ढेर
इस्लामाबाद, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर कबायली इलाके में सुरक्षा बलों के साथ संघर्ष में शनिवार को कम से कम 25 आतंकवादी मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार रिपोर्टों में कहा गया कि शनिवार सुबह हुई झड़पों में खबर कबायली एजेंसी में कम से कम 10 आतंकवादी मारे गए। कुर्रम कबायली इलाके में 15 आतंकवादी मारे गए और 17 घायल हुए।
'जियो न्यूज' के अनुसार कुर्रम में लड़ाई में तीन सैनिकों की मौत हुई और आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हुए।
एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि हंगू जिले में तलाशी अभियान में कम से कम 46 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया और हथियार जब्त किए गए। पाकिस्तानी सेना ने खबर और कुर्रम इलाकों में नवंबर से अभियान चला रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications