आंध्र और रायलसीमा के मंत्री इस्तीफा देंगे
दोनों क्षेत्रों के सभी 20 मंत्रियों ने यहां एक होटल में बैठक की और मुख्यमंत्री के.रोसैया को अपना इस्तीफा सौंपने का फैसला किया। नगरपालिका प्रशासन मामलों के मंत्री अनाम रामनारायण रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा कि वे रोसैया से मुलाकात कर अपना इस्तीफा सौपेंगे।
रेड्डी ने कहा, "संयुक्त आंध्र प्रदेश के आंदोलन में शामिल होने के लिए हमसब पर जनता का दवाब है। इसी वजह से हमने पद छोड़ने का फैसला किया है।"
तेलंगाना क्षेत्र से राज्य में 13 मंत्री हैं। विधान परिषद के सदस्य रोसैया भी आंध्र क्षेत्र से हैं।
पृथक तेलंगाना के प्रस्ताव के विरोध में 130 विधायक अपना इस्तीफा विधानसभाध्यक्ष को सौंप चुके हैं, जिनमें 76 सत्तारूढ़ कांग्रेस के सदस्य हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications