दक्षिणी वजीरिस्तान में सेना का अभियान पूरा : गिलानी
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सेना के आंकड़ों में कहा गया है कि इसी वर्ष अक्टूबर के मध्य से आरंभ हुए गए अभियान में लगभग 600 आतंकवदी मारे गए। इस दौरान 80 सैनिकों की भी मौत हुई।
गिलानी ने लाहौर में शनिवार को संवाददाताओं को बताया कि दक्षिणी वजीरिस्तान में अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बल अब ओरकजई कबायली क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ नया मोर्चा खोलेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वात घाटी में भी सेना का अभियान सफल रहा है और विगत 10 सप्ताह में बेघर हुए दो लाख लोग स्वात और मलकंद लौट चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications