श्रीलंका के शिक्षाविदें को प्रशिक्षित करेगा इग्नू
विश्वविद्यालय ने शनिवार को बताया कि 'पाठ्यक्रम डिजाइन, विकास एवं मूल्यांकन' कार्यशाला 14 से 23 दिसम्बर तक यहां आयोजित होगी।
विश्वविद्यालय अधिकारी ने कहा, "इस कार्यशाला का मकसद इसके प्रतिभागियों को पाठ्यक्रम की व्यवहारिक सहायक सामग्री और इससे संबंधित अन्य बड़े मुद्दों के संबंध में बताना है। 21वीं सदी की मांगों को ध्यान में रखते हुए उन्हें व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।"
श्रीलंकाई शिक्षाविदें का दल कई स्कूलों और राष्ट्रीय शैक्षिक संगठनों का भी दौरा करेगा। 'नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन' श्रीलंका के महारागामा में स्थित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications