डीटीसी की 2 लो फ्लोर बसों में लगी आग (लीड-1)
दिल्ली परिवहन निगम की लो-फ्लोर बस में आग लगने की पहली घटना सुबह 9.20 बजे दक्षिणी दिल्ली में प्रह्लादपुर इलाके के समीप हुई। शनिवार को जिस बस में आग लगी वह बदरपुर बार्डर से गुड़गांव के बीच चलती थी।
जबकि दूसरी घटना लगभग 12 बजे पूर्वी दिल्ली में अक्षरधाम फ्लाइओवर के समीप हुई। डीटीसी की यह बस करोल बाग से नोएडा के बीच चलती थी।
नोएडा-करोल बाग रूट पर चलने वाली बस के चालक ने बताया, " जलने की गंध आने के बाद बस अचानक धुएं से भर गई। सभी यात्री सुरक्षित बस से बाहर निकल गए।" दिल्ली सरकार ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications