उड़ीसा में 96 कछुए बरामद
पीपली पुलिस थाने के प्रमुख अमूल्य कुमार चंपतरे ने आईएएनएस को बताया, "सूचना के आधार पर शुक्रवार शाम पुलिस ने एक व्यक्ति को पीपली कस्बे से कछुओं की विभिन्न प्रजातियों के साथ गिरफ्तार किया।"
पुलिस अधिकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से विभिन्न आकार और प्रजाति के कछुए बरामद किए गए हैं। कछुओं को तीन बोरों में रखा गया था। पकड़ा गया व्यक्ति वहां से निकलने के लिए बस का इंतजार कर रहा था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान दुर्गाशंकर माना के रूप में की गई है जो पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले का रहने वाला है। वह इन कछुओं को अपने राज्य ले जाने की फिराक में था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications