झारखण्ड के 2 मतदान केंद्रों की लाइव निगरानी
रांची, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखण्ड में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में नक्सलवादियों के प्रभाव वाले इलाके के दो मतदान केंद्रों पर हो रहे मतदान की निर्वाचन आयोग वेब कैमरे के माध्यम से सीधी निगरानी कर रहा है।
दोनों मतदान केंद्र पोटका विधानसभा क्षेत्र में हैं।
झारखण्ड के संयुक्त मुख्य निर्वाचन आयुक्त अशोक कुमार ने आईएएनएस को बताया, "यह पहली बार अनुभव हासिल करने के लिए किया गया।"
इन मतदान केंद्रों की रांची स्थित राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय और नई दिल्ली स्थित मुख्यालय से एक साथ निगरानी की जा रही है।
कुमार ने कहा कि 18 दिसम्बर को पांचवें चरण के मतदान के दौरान आयोग अधिक मतदान केंद्रों की लाइव निगरानी में सक्षम होगा।
पांचवें चरण में राज्य की 81 में से 14 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इनमें अधिकांश नक्सलियों के प्रभाव वाले इलाके में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications