भारतीय नाइयों को मलेशिया ने दुकाने बंद करने को कहा

कुआलालंपुर, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। मलेशिया में करीब 2,000 भारतीय नाई संकट में हैं। सरकार ने निश्चय किया है कि इस क्षेत्र में व्यापार के लिए विदेशियों की कोई आवश्यकता नहीं है।

पिछले छह महीनों के दौरान पेनांग की 70 नाई की दुकानों में से 50 बंद हो गई हैं।

'पेनांग इंडियन हेयरस्टायलिस्ट एसोसिएशन' समिति के सदस्य के. सेल्वाकुमारन ने समाचार पत्र 'न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स' को बताया कि गृह मंत्रालय ने एसोसिएशन को सूचित किया कि इस क्षेत्र में विदेशी लोगों को काम करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उनका कहना है, "हम एक गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं। हम आशा करते हैं कि सरकार, खासकर मानव संसाधन मंत्रालय हमारी मदद करेगा।"

एक अन्य सदस्य एम. बानी कहते हैं कि 2004 में भी ऐसी ही समस्या खड़ी हो गई थी लेकिन उस वक्त 'मलेशियन इंडियन कांग्रेस' (एमआईसी) के अध्यक्ष एस. सामी वेलु के दखल से इसका समाधान हो गया था।

उन्होंने कहा, "मैं नहीं चाहता कि ऐसा समय आए जब भारतीय नाइयों की दुकानें बिल्कुल भी दिखाई न दें। यह एक फलता-फूलता व्यापार है और हम इसे ऐसा ही रखना चाहते हैं।"

भारतीयों का कहना है कि स्थानीय लोगों की रुचि नाई का काम करने में नहीं है।

वैश्विक मंदी का सामना कर रहे मलेशियाई अधिकारी देश की छवि से जुड़े पर्यटन जैसे प्रत्यक्ष व्यापारों से विदेशी कामगारों को हटाना चाहते हैं।

वे स्थानीय मंदिरों में काम करने वाले हिंदू और बौद्ध पुजारियों पर भी प्रतिबंध लगाना चाह रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+