यमुना बैंक-आनंद विहार मार्ग पर मेट्रो का परीक्षण परिचालन शुरू
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के एक अधिकारी ने बताया कि इस गलियारे पर लोग इस महीने के आखिर या फिर अगले महीने के आरंभ से यात्रा कर सकेंगे।
शनिवार सुबह लगभग 10 बजे लक्ष्मीनगर और प्रीत विहार स्टेशनों के बीच मेट्रो का सफल परीक्षण किया गया। कुछ दिनों बाद मेट्रो का परीक्षण आनंद विहार तक शुरू हो जाएगा।
गौरतलब है कि इस मार्ग पर अन्य स्टेशन लक्ष्मी नगर, निर्माण विहार, प्रीत विहार और कड़कड़डूमा हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications