बिहार से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
पटना, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार में रोहतास जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र से पुलिस ने शनिवार को भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए। इस मामले में पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
रोहतास जिले के पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने बताया, "करवंदिया गांव में पुलिस ने छापामार कर 40 हजार से ज्यादा डेटोनेटर, 10 क्विंटल अमोनियम नाइट्रेट तथा कम से कम 100 जिलेटिन की छड़ें बरामद की हैं। इसके अलावा बड़ी मात्रा में बिजली के तार भी बरामद किये गए हैं।"
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी के दौरान कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने अंदेशा व्यक्त किया है कि भारी मात्रा में विस्फोटक नक्सलियों को आपूर्ति करने के लिए रखे गए थे।
इस कार्रवाई को पुलिस की एक बड़ी सफलता बताते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभी और विस्फोटक मिलने की संभावना को देखते हुए क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications