आंध्र और रायलसीमा में हिंसक प्रदर्शन (लीड-1)
शनिवार को आंध्र और रायलसीमा क्षेत्रों के 13 जिलों में राज्य परिवहन निगम की बसें सड़कों से नदारद रहीं। कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने जाम भी लगाया, वहीं अनंतपुर में प्रदर्शनकारियों ने भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के भवन को आग लगा दी। विशाखापट्टनम, विजयवाड़ा, गुंटुर और नेल्लोर में शैक्षणिक और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे।
प्रदर्शनकारियों ने कई शहरों में बसों और रेलगाड़ियों को अपना निशाना बनाया। रायलसीमा के चार और आंध्र के नौ जिले प्रदर्शनों से सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। पृथक तेलंगाना के प्रस्ताव के विरोध में 130 विधायक अपना इस्तीफा विधानसभाध्यक्ष को सौंप चुके हैं, जिनमें 76 सत्तारूढ़ कांग्रेस के सदस्य हैं।
कांग्रेस, तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) और प्रजा राज्यम पार्टी (पीआरपी) के मेयर और जनप्रतिनिधियों ने भी इस्तीफे की धमकी दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications