कॉलेज परिसर में 2 छात्राओं को गोली मारी

लखनऊ, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शनिवार को एक छात्र ने एक कॉलेज परिसर में घुसकर सरेआम दो छात्राओं को गोली मार दी। छात्राओं को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार ने आईएएनएस को बताया, "यह घटना शहर के एस.डी. कॉलेज में हुई। एक अन्य कॉलेज के छात्र ने शनिवार सुबह गृह विज्ञान विभाग के बाहर नीलम (20) को देशी तमंचे से गोली मार दी। इस दौरान छात्रा को बचाने के प्रयास में उसकी सहेली जयमाला (20) को भी गोली लग गई। घटना के बाद आरोपी छात्र मौके से फरार होने में सफल हो गया।"

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक दोनों घायल छात्राओं को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां नीलम की हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे।

आरोपी छात्र के बारे में पूछे जाने पर कुमार ने कहा, " छात्र एस.डी.कॉलेज से सटे हुए एक अन्य कॉलेज का छात्र है। उसकी गिरफ्तारी से पहले हम उसके नाम का खुलासा नहीं कर सकते। घटना की जांच की जा रही है। छात्र की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+