मृतक को जीवित करने के लिए हुई पूजा !
यह घटना नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के सीपहा गांव की है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात इस गांव के निवासी दयानंद प्रसाद के 15 वर्षीय पुत्र विनय कुमार की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। शनिवार को गांव की ही एक नदी के किनारे विनय का शव बरामद किया गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले विनय के परिजन शव को अपने घर ले आए और उसे एक पलंग पर रखकर पूजा-पाठ करने लगे।
नालंदा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी परवेज अख्तर ने कहा, "पुलिस को बिना बताए शव को परिजनों ने उठा लिया तथा विनय की मां ने पुत्र को जिंदा कर देने की बात कही। विनय की मां का कहना था कि वह शिव भक्त है और भगवान उसके पुत्र को जिंदा कर देंगे।"
अख्तर ने कहा कि पुलिस ने बाद में शव को कब्जे में ले लिया जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले की जांच आरंभ कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications