भारतीय तांबा कंपनी केंटुकी में निवेश करेगी
अरुण कुमार
वाशिंगटन, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। एक भारतीय तांबा कंपनी चंद्र प्रोटेको लिमिटेड केंटुकी राज्य के मॉर्गनटाउन में 3.2 करोड़ डॉलर के निवेश से केंटुकी कॉपर इंक नाम से विनिर्माण इकाई शुरू करेगी। इससे वहां 106 नई नौकरियां पैदा होंगी।
केंटुकी के गवर्नर स्टीव बेशेयर ने कहा, "मॉर्गनटाउन में केंटुकी कॉपर के शुरू होने से 100 से अधिक रोजगार पैदा होने के साथ न केवल बटलर काउंटी वरन पूरे दक्षिणी मध्य केंटुकी में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।"
चंद्र समूह तांबा और तांबा केबल उत्पादन के क्षेत्र में पिछले 40 वर्षो से है। भारत में कंपनी के 500 कर्मचारी हैं और उसका व्यापार यूरोप, अफ्रीका और चीन तक फैला है।
केंटुकी आर्थिक विकास वित्त प्राधिकरण ने आरंभ में केंटुकी ग्रामीण आर्थिक विकास कानून के तहत चंद्र प्रोटेको लिमिटेड को 60 लाख डॉलर कर छूट को मंजूरी दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications