श्रीनगर में बंद से जनजीवन प्रभावित

श्रीनगर, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार को अलगवादियों के बंद की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ।

बंद का आह्वान अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी ने किया। यहां दुकानें, कारोबार और शैक्षणिक संस्थान बंद रहे। बैंकों और सरकारी दफ्तरों में भी उपस्थिति कम रही।

ज्यादातर इलाकों में बंद से यातायात भी प्रभावित हुआ, जबकि कुछ हिस्सों में इक्का-दुक्का सार्वजनिक वाहन चले। प्रशासन ने शहर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने का पूरा इंतजाम किया गया।

उधर, विगत चार दिसंबर को एक हमले में घायल हुए उदारवादी धड़े के नेता फजल हक कुरैशी की हालत में काफी सुधार हुआ है।

फजल शेर-ए-कश्मीर सौरा चिकित्सा संस्थान में भर्ती हैं। एक चिकित्सक ने कहा, "उनकी हालत में सुधार हो रहा है और हम उनकी सेहत में सुधार से संतुष्ट हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+