'अलकायदा से जुड़े हैं गिरफ्तार अमेरिकी युवकों के तार'

वाशिंगटन, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान में गिरफ्तार अमेरिका के पांच मुस्लिम युवकों ने कुछ कट्टर जेहादी संगठनों से संपर्क साधा था जिनमें से दो संगठनों का ताल्लुक सीधे अलकायदा से हैं। अमेरिकी मीडिया के हवाले से यह जानकारी मिली है।

ये पांचों युवक वाशिंगटन के उपनगरीय इलाके अलेक्जेंड्रिया के हैं। इनके पास से कुछ नक्शे और वीडियोटेप भी मिले हैं जिनसे पता चलता है कि ये लोग अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना से लड़ने के लिए प्रशिक्षण लेने के इच्छुक थे।

स्थानीय समाचार पत्र 'वाशिंगटन पोस्ट' के मुताबिक सरगोधा (पाकिस्तान) के पुलिस प्रमुख उस्मान अनवर इस पूरे मामले की जांच रहे हैं। अनवर ने कहा, "पाचों युवक यह फख्र के साथ कह रहे हैं कि वे यहां जेहाद के लिए हैं।"

अनवर ने कहा कि पुलिस ने इन युवकों के पास से जेहादी साहित्य, लैपटॉप और पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों के नक्शे बरामद किए हैं। इन लोगों को मंगलवार को लाहौर के निकट से गिरफ्तार किया गया था।

पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि इन अमेरिकी युवकों ने 'जैश-ए-मोहम्मद' और 'लश्कर-ए-जंगवी' से भी संपर्क किया था। इन संगठनों को अमेरिका और पाकिस्तान दोनों ने प्रतिबंधित कर रखा है।

अधिकारियों ने कहा कि इन लोगों ने सबसे पहले विगत अगस्त में इन संगठनों से ई-मेल के जरिए संपर्क किया था। उल्लेखनीय है कि जैश ने ही 13 दिसंबर, 2001 को भारतीय संसद में हमले को अंजाम दिया था।

खबरों में कहा गया है कि अमेरिकी और पाकिस्तानी अधिकारियों ने सभी युवकों की पहचान कर ली है। इनमें से दो युवक फारूक और वकार हुसैन पाकिस्तानी मूल के हैं जबकि इमान हसन यासिर और अहमद अब्दुल्ला मिनी इथोपियाई मूल के नागरिक हैं। इनके अलावा पांचवा युवक रमी जमजम मिस्र मूल का नागरिक है। ये सभी अमेरिकी पासपोर्ट पर यात्रा कर रहे थे।

अमेरिका के एक अन्य प्रमुख अखबार 'वाल स्ट्रीट जनरल' ने एक पाकिस्तानी खुफिया अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि इन युवकों से बरामद किए गए लैपटॉप और अन्य सामान से पता चला कि इनके तार अफगानिस्तान की सीमा से लगे इलाकों में सक्रिय आतंकवादी संगठनों से जुड़ गए थे।

अधिकारी ने कहा कि ये अमेरिकी युवक पाकिस्तान में स्थायी आतंकवादियों के जरिए अलकायदा के संपर्क में आए थे। पुलिस ने उस मकान से कुछ जेहादी साहित्य भी बरामद किया है जहां से इन्हें गिरफ्तार किया गया था।

अनवर ने इस अखबार से कहा कि पूछताछ के दौरान इन युवकों ने जांच अधिकारियों से कहा कि सभी मुसलमानों का यह फर्ज है कि वे उन लोगों के खिलाफ जेहाद छेड़ें जो मुसलमानों की हत्या कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+