तेल क्षेत्र की विपणन कंपनियों को 45,478 करोड़ रुपए का घाटा : मुरली देवड़ा
देवड़ा ने बताया कि वर्ष 2008-09 के दौरान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेल के ऊंचे मूल्यों को देखते हुए सरकार ने आम आदमी तक आवश्यक तेल की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए कंपनियों को 1,06,600 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की है। उन्होंने बताया कि खासतौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में अगले पांच वर्ष में एलपीजी आपूर्ति को बढ़ाने के लिए राजीव गांधी ग्रामीण एलपीजी वितरण योजना प्रारंभ की जा चुकी है।
सदस्यों ने मंत्रालय और तेल क्षेत्र की कंपनियों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए इस क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
बैठक में शामिल होने वाले सदस्यों में चंद्रकांत बी. खरे राधे मोहन सिंह, जी.वी. हर्ष कुमार, पी.आर. नटराजन, पूर्णमासी राम, राधामोहन सिंह, वी हनुमंथ राव, वीरेन्द्र वैश्य, राम शंकर राजभर, प्रताप सिंह बाजवा, धीरज प्रसाद साहू और प्रो. अलका बलराम क्षत्रिय शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications