चंद्रशेखर राव को अस्पताल से छुट्टी मिली
राव अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बंजारा हिल्स स्थित अपने घर पहुंचे। केंद्र सरकार द्वारा अलग तेलंगाना राज्य के गठन की मांग स्वीकार किए जाने के बाद गुरुवार तड़के महबूबनगर से सांसद राव ने अनशन तोड़ा था।
उल्लेखनीय है कि आमरण अनशन के लिए सिद्धिपेट शहर जाते वक्त राव को करीमनगर शहर के समीप गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
राव ने जेल में भी अपना अनशन जारी रखा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेज दिया गया। अस्पताल में उनकी तबियत काफी बिगड़ गई थी। बाद में सरकार ने उनके खिलाफ सभी मामले वापल ले लिए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications