राजीव गांधी सेवा केंद्र सूचना क्रांति के क्षेत्र में मील का पत्थर : व्यास
डॉ. व्यास शुक्रवार को चितौड़गढ़, पंचायत समिति परिसर में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शिलान्यास करने के बाद इन्दिरा वाटिका में आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी सेवा केन्द्र के निर्माण से आम आदमी को पंचायत से लेकर केन्द्र सरकार तक की छोटी से बड़ी समस्त विकास योजनाओं की सूचनाएं एक ही जगह पर मिल सकेंगी। जिससे पिछड़े एवं गरीब वर्ग को सक्षम बनाने का राजीव गांधी का सपना भी साकार हो सकेगा।
उन्होंने कहा कि सरकार गांव, गरीब और किसान की सर्वांगीण उन्नति के लिये दृढ़ संकल्पित है और इसी भावना से कल्याणकारी योजनाओं एवं संसाधनों का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सेवा केन्द्र ऐसा तैयार हो कि लोगों की भावना के अनुरूप उन्हें सभी प्रकार की सूचनाएं सहजता से मिल सके।
डॉ. व्यास ने पंचायत समिति की प्रधान, उप प्रधान, पंचायत समिति सदस्यों, सरपंचों एवं अधिकारियों के बेहतर सामंजस्य व जनता के प्रति जवाबदेही के साथ अच्छे कार्य करने की बधाई देते हुए कहा कि विकास की यह गति अनवरत जारी रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications