बिहार में ठंड बढ़ी

पटना, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। पटना सहित राज्य के अन्य भागों में ठंड बढ़ रही है जबकि तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला भी जारी है।

मौसम कार्यालय के अनुसार शुक्रवार को पटना का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो गुरुवार के तापमान से करीब एक डिग्री ज्यादा है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि देश के उत्तरी भागों खासकर कश्मीर से आ रही पछुआ हवाओं ने राजधानी सहित राज्य के अन्य भागों में ठंड बढ़ा दी है।

बुधवार को पटना का न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान था। हालांकि इस दौरान आकाश साफ है। दिन में धूप का आनंद लेने के लिए लोग घरों से निकल रहे हैं लेकिन शाम होते ही अचानक ठंड बढ़ जाने के कारण वे घरों में दुबक जाते हैं।

इधर, मौसम वैज्ञानिक डॉ. वदूद खान ने शुक्रवार को बताया कि अभी ठंड बढ़ने की पूरी संभावना है। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से पछुआ हवाओं से ही ठंड बढ़ गई है।

उल्लेखनीय है कि पटना का न्यूनतम तापमान 10 दिसम्बर को जहां नौ डिग्री सेल्सियस था वहीं नौ दिसम्बर को 9.9, आठ दिसम्बर को 11.4, सात दिसम्बर को 11.2 और छह दिसम्बर को 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+