दिल्ली में तापमान बढ़ा, फिर लौटा कोहरा
नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा जबकि न्यूनतम तापमान औसत से कुछ अधिक रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने सप्ताहांत में घना कोहरा छाने का अनुमान व्यक्त किया है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी का कहना है, "शुक्रवार सुबह 8.30 बजे न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि औसत से तीन डिग्री अधिक था। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।"शुक्रवार सुबह दृश्यता 600 मीटर थी।
अधिकारी ने कहा, "शुक्रवार सुबह कोहरे की वजह से दृश्यता कुछ कम थी। सप्ताहांत में और भी घना कोहरा छाने का अनुमान है।"
यद्यपि कोहरे की वजह से उड़ानों के समय में कोई परिवर्तन नहीं हुआ।
हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने बताया, "मौसम की वजह से उड़ान कार्यक्रम प्रभावित नहीं हुए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications