तेलंगाना के विरोध में आंध्र और रायलसीमा में बंद
इन क्षेत्रों में राजनीतिक कार्यकर्ताओं और छात्रों के विरोध की वजह से आंध्र प्रदेश परिवहन निगम की बसें नहीं चलीं। आंध्र के नौ और रायलसीमा के चार जिलों में दुकानें, कारोबार और शैक्षणिक संस्थान भी बंद रहे।
तटीय शहर विशाखापट्टनम और गुंटूर, विजयवाड़ा, मछलीपटनम, नेल्लोर, कुरनूल और कडपा जैसे औद्योगिक स्थानों पर बंद का खासा असर रहा। इन इलाकों में बसें नहीं चलीं।
प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह पर सभाएं कीं और पृथक तेलंगाना के प्रस्तावित गठन के विरोध में नारे लगाए। रायलसीमा में कई संगठनों ने राज्य के बंटवारें के विरोध में बंद का आह्वान किया।
पुलिस का कहना है कि हिंसा को रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गरुवार के प्रदर्शन के दौरान दोनों क्षेत्रों में छात्रों ने कई बसों में तोड़फोड़ की थी।
उधर, पृथक राज्य के गठन की मांग को लेकर विगत 11 दिनों से भारी विरोध प्रदर्शन का गवाह बने तेलंगाना क्षेत्र में स्थिति सामान्य हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications