आंध्र प्रदेश में 102 विधायकों ने इस्तीफा सौंपा
विधानसभाध्यक्ष किरण कुमार रेड्डी ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि गुरुवार से राज्य के 294 विधायकों में से 102 उन्हें अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं।
रेड्डी ने कहा, "मैंने विधायकों का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है। मैं सभी से अलग-अलग मिलने के बाद ही कोई फैसला करूंगा। "
इस्तीफा सौंपने वालों में कांग्रेस के 57, तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के 32 और प्रजा राज्यम पार्टी (पीआरपी) के 13 विधायक शामिल हैं।
इन विधायकों का आरोप है कि पृथक तेलंगाना राज्य के मुद्दे पर केंद्र में सत्तारूढ़ संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने एकतरफा फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications