अपना बयान वापस लेना चाहते हैं कोबद गांधी
आंध्र प्रदेश पुलिस द्वारा जांच के बाद मुख्य महानगरीय दंडाधिकारी की अदालत में पेशी के लिए लाए गए गांधी ने कहा, "हिरासत के दौरान पुलिस के दबाव में दिए गए बयान को मैं वापस लेना चाहता हूं।"
गांधी ने आरोप लगाया कि उनकी ओर से बयान में दर्ज बातों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि उनसे सादे कागजों पर जबरन हस्ताक्षर करवा लिए गए थे।
अदालत ने गांधी को 25 दिसंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
आंध्र प्रदेश पुलिस गांधी को अपने साथ इसलिए ले गई थी, क्योंकि गांधी करीमनगर (ग्रामीण) पुलिस थाने में वर्ष 2008 में दर्ज एक मामले में वांछित थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications