उप्र में नक्सलियों ने युवक की हत्या की
जिले के कोन थाना क्षेत्र के पन्नूगंज गांव के शिव प्रकाश को पुलिस का मुखबिर बताते हुए नक्सलियों ने मार डाला।
कोन थाना प्रभारी रवींद्र सिंह ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि ग्रामीणों में दहशत फैलाने के लिए नक्सलियों ने यह कदम उठाया है। जिले के पुलिस अधीक्षक पी.पी.सिंह ने कहा कि घटना के बाद गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि युवक की हत्या करने वाले नक्सलियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications