अमेरिकी सदन में पाकिस्तान के लिए 1.5 अरब डॉलर के सहयोग को मंजूरी
सहयोग का यह कदम ओबामा प्रशासन और प्रमुख सांसदों के बीच गंभीर चर्चा विषय बन चुका है और इसे गुरुवार को स्वीकार किया गया।
पाकिस्तान स्थायी मदद और सहयोग संवर्धन कानून नामक यह कदम पाकिस्तान को आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के लिए शुरू में 30 करोड़ डॉलर और उसके बाद के वर्षो में और अधिक मदद मुहैया कराने की भी स्वीकृति प्रदान करेगा।
सदन द्वारा किए गए इस उपाय को पाकिस्तान की लोकतांत्रिक संस्थाओं, न्यायिक व शैक्षणिक प्रणालियों को मजबूती प्रदान करने तथा कृषि व ग्रामीण विकास में सहयोग करने और शिक्षा व विकास की पहुंच महिलाओं तक सुलभ कराने के लिहाज से डिजाइन किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications