अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन में 10.3 फीसदी की वृद्धि (लीड-1)
केंद्रीय सांख्यिकी संगठन की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर माह में औद्योगिक उत्पादन की दर 9.6 फीसदी और उससे पूर्व के माह के दौरान यह 10.4 फीसदी थी।
आंकड़ों के मुताबिक विनिर्माण क्षेत्र में अक्टूबर माह के दौरान शानदार 11.1 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है, जिसकी कुल औद्योगिक उत्पादन में हिस्सेदारी 80 फीसदी है।
खनन क्षेत्र में 8.2 फीसदी और विद्युत क्षेत्र में 4.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
इस तरह वित्तीय वर्ष के प्रथम सात महीनों के दौरान औद्योगिक विकास की दर 7.1 फीसदी रही।
इन आंकड़ों के जारी होने के बाद लोकसभा में वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा, "वित्त वर्ष की प्रथम छहमाही में विकास की दर आशा के अनुरूप है। प्रोत्साहन पैकेजों ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।"
योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने भी आशा व्यक्त की है कि आने वाले महीनों में अर्थव्यवस्था में सुधार जारी रहेगा।
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, "10 प्रतिशत से अधिक विकास दर हासिल करना कोई बड़ी बात नहीं है। यहां एक तात्विक वृद्धि हो रही है, जिसके बने रहने की मुझे उम्मीद है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications