विदर्भ राज्य के लिए प्रधानमंत्री और सोनिया से मिलेंगे मुत्तेमवार
मुत्तेमवार ने अलग विदर्भ राज्य के गठन के लिए केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग करते हुए गुरुवार को अपराह्न् प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। मुत्तेमवार ने कहा, "मैं इस मुद्दे पर प्रधामंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलूंगा। मैं मुलाकात के लिए समय मिलने का इंतजार कर रहा हूं।"
मुत्तेमवार ने आईएएनएस से कहा, "हम एक अलग विदर्भ राज्य चाहते हैं। हमारे रुख में कोई बदलाव नहीं है।" उन्होंने कहा कि अलग विदर्भ राज्य के गठन की मांग पिछले 50 सालों से की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications